उड़िया आश्रम के बारे में
आश्रम के बारे में
1- यह आश्रम अपनी पैतृक भूमि पर स्थापित किया गया है।
2- मेरे पिता जी श्री कृष्ण कुमार दिक्षित जी ने श्री श्री 1008 स्वामी माधवानंद सरस्वती जी उड़िया आश्रम नैमिषारण्य से लगभग 60 वर्ष पूर्व गुरु दीक्षा ली थी।
3- गुरु दीक्षा लेने से लगभग एक वर्ष के बाद में ही गुरु जी ने अपना शरीर पूर्ण कर लिया।
4- उसके बाद पिताजी समय समय पर अपने गुरु द्वारा जाते हुए व गुरु को ही अपना परम पिता मान लिया।
5- गुरु पर ही विश्वास करके अपनी गृहस्थी में भली भांति जीवन यापन व गृहस्थी चला रहे हैं।
6- अब उनका आयु लगभग 85 वर्ष है इस अवस्था में गुरुद्वारा जा पाना नामुमकिन है।
7- गुरु के प्रति आस्था व विश्वास मजबूत होने के कारण उन्होंने अपनी पैतृक भूमि पर गुरु मूर्ति की व शिव जी की व माता दुर्गा की स्थापना करके वहीं अपना भजन पूजन आदि करते हैं और स्थान का नाम श्री कृष्ण कुमार अरुणोदय दीक्षित पूज्य श्री उड़िया आश्रम रखा।
8- इस स्थान पर दिनांक 1 अप्रैल 2015 को गुरु स्थापना की थी।
9- तभी से इस स्थान पर प्रत्येक अमावस्या को कन्या भोज व भंडारा होता चला गया अा रहा है आगे हरि इच्छा तक चलता रहेगा।
10- 2015 से प्रति वर्ष श्री मद भागवत कथा पुराण का अनुष्ठान पूरे क्षेत्र वासियों के सहयोग से होता चला गया। आगे हरि इच्छा तक चलता रहेगा।
11- प्रतिदिन सुबह शाम आरती पूजन व प्रशाद वितरण होता है।
12- आश्रम पर मुख्य रूप से भूंखे को भोजन देना और संत महात्माओं को भोजन व आश्रय देना व भंडारा करना है।
13- दिनांक 29-06-2020 से आश्रम पर पूरे क्षेत्र वासियों के सहयोग से शिव मंदिर माता दुर्गा मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन व नव निर्माण कार्य भी शुरू हुआ।
14- उपरोक्त आश्रम से पूरे क्षेत्र वासियों को धर्मिक, सांस्कृतिक, ईश्वर के प्रति निष्ठा भाव, विश्वास होना और धर्म कार्य के प्रति जागरूक होना व अपनी मेहनत का कुछ पैसा धन पुण्य कर्म में लगने का शुभ अवसर प्राप्त होता है।
Comments
Post a Comment